UPI launched in France अब फ्रांस में भी चलेगा UPI

UPI launched in France

UPI क्या है?

भारत में यूनिफाइड पेमेंट्स इंटरफेस (UPI) एक फास्ट मोबाइल भुगतान प्रणाली है। किसी दूसरे बैंक अकाउंट में पैसे ट्रांसफर करने के लिए मोबाइल ऐप का उपयोग करें। यह प्रणाली एक मोबाइल ऐप के माध्यम से कई बैंक अकाउंटों में पैसे भेजने की अनुमति देती है। UPI का निर्माता नेशनल पेमेंट कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया (NPCI) है।

अब फ्रांस में भी चलेगा UPI

अब फ्रांस में भी यूपीआई का चलन शुरू हो गया है। पेरिस में भारतीय दूतावास द्वारा आयोजित एक कार्यक्रम में इसकी आधिकारिक घोषणा की गई। फ्रांस ने भारत के डिजिटल पेमेंट सिस्टम यूपीआई के इस्तेमाल को मंजूरी के साथ इसे वहां लांच कर दिया गया है।

इसकी घोषणा पेरिस में इंडियन एंबेसी के गणतंत्र दिवस समारोह में की गई। शुक्रवार को एफिल टॉवर पर इसका उद्घाटन हुआ। अब भारतीय फ्रांस में एफिल टॉवर जाने के लिए यूपीआई का उपयोग कर आसानी से ऑनलाइन टिकट खरीद सकते हैं।

इस घोषणा के बाद, भारतीय पर्यटक यूपीआई सपोर्टेड ऐप्स के माध्यम से क्यूआर कोड स्कैन करके भुगतान करेंगे। यह एफिल टॉवर के अलावा कई अन्य सेवाओं में भी फायदेमंद साबित होगा, जैसे होटल बुकिंग और म्यूजियम की यात्रा। फ्रांस में यूपीआई की स्वीकृति ने यूरोप और फ्रांस में पर्यटन और रिटेल क्षेत्र में काम करने वालों के लिए नए अवसर भी खोल दिए हैं। भारत के फ्रांस और मोनाको के राजदूत एम जावेद अशरफ और लायरा के प्रतिनिधि इस कार्यक्रम में उपस्थित थे।

आपको बता दें कि 2022 में यूपीआई सेवाएं प्रदान करने वाली संस्था नेशनल पेमेंट्स कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया (NPCI) ने फ्रांस की एक ऑनलाइन भुगतान प्रणाली ‘लायरा’ (Lyra) के साथ एक समझौता किया था। 2016 में NPCI ने देश में UPI प्रणाली शुरू की। PhonePe पहले UPI प्लेटफार्म था। एक साल बाद, ये लगभग हर भुगतान प्रणाली से जुड़ गए। यह इतना प्रसिद्ध हो गया है कि दूसरे देश भी इसे अपनाने की कोशिश कर रहे हैं। 380 मिलियन से अधिक यूजर्स के साथ, UPI ने भारत में एक लोकप्रिय भुगतान प्रणाली बन गया है। UPI ने जनवरी 2024 में 12.2 बिलियन से अधिक ट्रांजैक्शन रिकॉर्ड किए थे।

कोन से देशों में लागू है UPI

सिंगापुर, ऑस्ट्रेलिया, कनाडा, हांगकांग, ओमान, कतर, अमेरिका, सऊदी अरब, संयुक्त अरब अमीरात, यूनाइटेड किंगडम, फ्रांस सहित कम से कम बारह देशों में भारत का यूनिफ़ाइड पेमेंट्स इंटरफेस यूपीआई लागू है। भूटान भारत के UPI को अपनाने वाले पहले विदेशी देश था। जुलाई 2021 में, भूटान ने BHIM ऐप के माध्यम से UPI लेन-देन करने वाले पहले देश बन गया।

श्रीलंका भी जल्द ही यूपीआई सिस्टर को मिलेगा. कुछ दिन पहले इसकी घोषणा की गई थी। श्रीलंका में भारत के उच्चायुक्त संतोष झा ने कहा कि भारत श्रीलंका की आर्थिक वृद्धि में एक दृढ़ सहयोगी रहेगा। श्रीलंका में यूपीआई भुगतान प्रणाली की जल्द शुरूआत, भारतीय रुपये से व्यापार में बढ़ोतरी और श्रीलंका की ऋण पुनर्गठन प्रक्रिया पर सकारात्मक चर्चा हुई।

इन्हें भी देखे

Leave a Comment